
भाजपाई होने पर भी चेयरमैन की डगर आसान नहीं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद पर बसपा के टिकट पर निर्वाचित होकर आई पुष्पा देवी ने भले ही भाजपा का दामन थाम लिया हो, परंतु परिषद की सत्ता चलाना उनके लिए अभी आसान दिखाई नहीं दे रहा है और उन्हें फिर भी होर्स ट्रैडिंग के फार्मूले पर ही चलना होगा।
परिषद में 41 वार्ड से 41 निर्वाचित सभासद है और पांच सभासद सरकार से मनोनीत है। इस सदन में भाजपा के 13 निर्वाचित सभासद है। इस प्रकार भाजपाई हुई चेयरमैन को 18 सभासदों का खुला समर्थन है फिर भी चेयरमैन को बोर्ड बैठक में विपक्षी सभासदों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। हापुड़ नगर में गंदगी फैलने तथा समय पर कूड़ा करकट का निस्तारण न होना और जल भराव सबसे बड़ी समस्या है।
अब परिषद के निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल का समय 22 माह शेष है। चेयरमैन के भाजपा में शामिल होने से समर्पित कार्यकर्ता अच्छा-खासा नाराज नजर आ रहा है जिसका असर विधानसभा 2027 के चुनाव में दिखाई दे सकता है। गत 3 वर्ष के चेयरमैन के कार्यकाल से भी मतदाता नाराज है और युवा तो कतई पक्ष में नहीं है।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















