
रोजगार मेले में दिव्यांगजनों को प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के अवसर मिले, सरकार भरण-पोषण के लिए प्रतिमाह देगी 1500 रुपए
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज में बुधवार को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।
रोजगार मेले में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एकत्र हुए जहां विभिन्न कंपनियों द्वारा उनके इंटरव्यू किए गए। रोजगार मेले में शैक्षिक हाई स्कूल, इंटर, स्नातक आदि के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। रोजगार मेले को लेकर सभी में काफी उत्साह देखने को मिला। जहां कंपनियों को जरूरतमंद एम्पलाई तो अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिला।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नियोजन विभाग, सेवायोजन विभाग, कौशल विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त प्रयास से इस रोजगार मेले का आयोजन किया गया जहां करीब 12 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस रोजगार मेले में 10 दिव्यांगजनों को नियुक्ति पत्र भी जारी हुए हैं। आईटीआई, आइआईटी आदि कंपनियों ने रोजगार मेले में हिस्सा लिया। उन्होंने आगे बढ़ते हुए कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत दिव्यांगजनों को ऋण भी उपलब्ध कराए गए हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के माध्यम से परिजनों को शादी के अनुदान की राशि भी उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर बोलते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि दिव्यांगों को देखकर जहां लोग मुंह मोड़ने का काम करते हैं। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया है। सरकार ने प्राइवेट सेक्टर में भी दिव्यांगजनों को रोजगार देने की बेहतरीन शुरुआत की है। उन्होंने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश में 12.50 लाख से ज्यादा दिव्यांगजनों के भरण-पोषण के लिए प्रतिमाह ₹1500 की राशि जारी करेंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि नौ से 12 कक्षा तक की दिव्यांग बच्चियों को इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई है और बच्चियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने का काम सरकार ने किया है। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर सीडीओ हापुड़ श्रुति शर्मा, एसएसवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर नवीन चंद्रन, कॉलेज समिति के सचिव अमित अग्रवाल जॉनी छावनी वाले, बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आदि उपस्थिति रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















