
बाबूगढ़ में रेलवे ट्रैक पर हरियाणा निवासी युवक की मिली लाश
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में किलोमीटर नंबर 96/5 लाइन नंबर दो पर बुधवार की तड़के एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर बाबागढ़ पुलिस, जीआरपी मौके पर पहुंची जिसके बाद मृतक की पहचान 32 वर्षीय शाकिर अली पुत्र वाहिद निवासी सरस्वती विहार चकरपुर गुड़गांव हरियाणा के रूप में की है। जीआरपी ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जीआरपी में एएसआई अरुण कुमार मलिक, कांस्टेबल उमेश पुंडीर मुरादाबाद से मिली सूचना के आधार पर घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान बाबूगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद लाश की पहचान कर परिजनों को मामले से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि मृतक की जेब से कोई रेलवे टिकट नहीं मिला है। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















