
हापुड़-बुलंदशहर रोड पर कूड़ा डंपिंग ग्राउंड पर बसेगी कॉलोनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अवैध कालोनी व प्रॉपर्टी के धंधे में लिप्त धंधे बाज की नजर कृषि भूमि, शमशान भूमि तथा कूड़े में गंदगी के खत्तों पर टिकी है और एक दिन ऐसा आएगा जब खेती तो दूर-दूर तक नजर नहीं आएगी और लोग पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार व कूड़ा गंदगी आदि डालने के लिए जमीन खोजते नजर आएंगे।
ताजा मामला हापुड़ बुलंदशहर रोड से गांव रामपुर को जाने वाले मार्ग पर आईएमआईटी कॉलेज है। इस कॉलेज के ठीक सामने टू साइड रोड पर हजारों वर्ग मीटर में एक बड़ा भूखंड है, जहां कूड़ा करकट आदि डंप किया जाता रहा है। बताया जा रहा है कि अब इस भूखंड को एक अवैध कालोनी काटने वाले ने अपने पक्ष में कर लिया है। कूड़ा करकट के डंपिंग स्थान पर इधर-उधर से अवैध खनन करके लाई जा रही मिट्टी व मलवा आदि से भराव किया जा रहा है। यह भराव 10-12 फुट गहरा है। अनुमान है कि जिस गति से दिन-रात भराव किया जा रहा है, मिट्टी भराव का कार्य एक पखवाड़ा में पूरा हो जाएगा। इस धंधे में काले धन के निवेश के साथ ही खनन कर की चोरी की जा रही है।
सूत्र बताते हैं कि क्रेता की योजना कूड़ा डंपिंग स्थान पर मिट्टी भराव करके व्यवसायिक उद्देश्य से प्लाटिंग करने की है। बता दे कि देश की शीर्ष अदालत ने एक आदेश जारी किया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग से 40 मीटर में आवासीय तथा 70 मीटर में व्यवसायिक उपयोग के लिए कोई निर्माण नहीं किया जा सकता है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















