
हापुड में बेखौफ हैं अतिक्रमणकारी
हापुड, सीमन (ehapurnews):व्यापारी अतिक्रमण के विरुद्ध कितना शोर मचा लें परन्तु ऐसा प्रतीत होता है कि जनपद मे अतिक्रमणकारी बेखौफ है और पुलिस अतिक्रमण के सामने से गुजर जाती है।जनपद मे अतिक्रमण के कारण ही बाजारो का हुलिया बिगड़ रहा है।
हापुड नगर के गोल मार्केट, चंडी रोड,कसेरठ बाजार, रेलवे रोड,छोटी व बडी मंडी, दिल्ली-गढ रोड,स्वर्ग आश्रम रोड पर तो अतिक्रमणकारियों ने हदे पार कर दी है।अतिक्रमण के कारण पैदल निकलना भी दूभर हो रहा है।
अतिक्रमण करने वालो ने तो फुटपाथ पर पूरी तरह से कब्जा कर रखा है।इस गर्मी मे कूलर व पंखे बेचने वालो ने तो सड़क पर कब्जा कर लिया।एचपीडीए द्वारा लगाई गई लोहे के जाल भी उखाड़ दिए है।
नागरिको ने अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाने की मांग की है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















