
सीएचसी में तैनात महिला चिकित्सक ने चिकित्सक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला चिकित्सक ने सीएचसी में तैनात चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चिकित्सक पर अपने कार्यालय में बुलाकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला चिकित्सक के अनुसार भारत सरकार के दो वर्षीय बॉन्ड के तहत सीएचसी गढ़मुक्तेश्वर में चिकित्सक के रूप में कार्यरत है। मंगलवार को वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंची थी। आरोप है कि 11:30 बजे एक चिकित्सक ने उन्हें किसी काम के सिलसिले में अपने कार्यालय में बुलाया। महिला चिकित्सक का आरोप है कि कार्यालय में चिकित्सक ने उनके साथ अश्लील हरकतें और बातें की। इसके बाद डॉक्टरों उन्हें दूसरे कमरे में ले गए और विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने और भविष्य में कहीं नौकरी नहीं मिलने देने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही सीएचसी में तैनात चिकित्सक ने आरोपों को निराधार बताया है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















