
नाबालिक से उपचार करने वाले संजीवनी हेल्थ क्लीनिक के संचालक पर हो मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली के हरोड़ा मोड पर स्थित संजीवनी हेल्थ क्लिनिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें अप्रशिक्षित नाबालिक के हाथ में मरीजों का उपचार कराया जा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद भले ही स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील कर दिया है लेकिन लोगों ने संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
संजीवनी हेल्थ क्लिनिक का संचालन डॉक्टर नाजिश अली द्वारा किया जाता था। आपको बता दें कि अस्पताल में अप्रशिक्षित नाबालिक द्वारा मरीजों का उपचार कराया जा रहा था जो चारपाई पर लेटी मरीजों को ग्लूकोस लगा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। वहीं लोगों का कहना है कि भविष्य में ऐसा ना हो। ऐसे में अस्पताल के संचालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















