
राहत: हापुड़ में यूआइडीएआइ ने खोला पहला आधार सेवा केंद्र, प्रतिदिन 300 आधार से जुड़े आवेदनों को पूरा करने का लक्ष्य
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआइडीएआइ ने हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित अपना पहला आधार सेवा केंद्र शुरू किया है। जिले में आधार कार्ड बनवाने और उसमें सुधार कराने के लिए लोगों को परेशान होना नहीं पड़ेगा। इसके केंद्र से लोगों को राहत मिलेगी। यह पूरा सेंटर अत्याधुनिक तकनीक से लेस होगा। आमतौर पर सीएससी, बैंक, पोस्ट ऑफिस आदि स्थानों पर आधार कार्ड बनवाने, सुधार कराने में परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन यहां पर समय से पूर्व काम को किया जाएगा। प्रतिदिन करीब 300 आधार से जुड़े आवेदनों को पूरा करने का लक्ष्य है। लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। यह सेंटर सप्ताह भर खुलेगा और 18 वर्ष के नीचे आयु वर्ग के छात्रों के आधार में अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट और नया आधार बनवाना नि:शुल्क है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131






















