
पुलिस ने व्यापारियों को दिया सुरक्षा का भरोसा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने हापुड के व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।पुलिस अधीक्षक पुलिस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनपद के व्यापारियों के साथ सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में बोल रहे थे।उन्होने बैठक में उपस्थित व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनसे सुरक्षा के सम्बन्ध में सुझाव मांगे।पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अपने-अपने प्रतिष्ठानों के अन्दर-बाहर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने एवं कैमरों को 24 घंटे सुचारू रूप से चालू रखने के लिए आव्हान किया।
व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने, गश्त बढाने तथा आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की।बैठक में उपस्थित व्यापारियो की संख्या अंगुलियों गिनी जा सकती थी
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399






















