हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मानाक्षी रोड पर स्थित मौहल्ला कासिमपुरा के कुछ घरों में गुरुवार की सुबह 11 बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मौहल्ले के कुछ घरों की बिजली प्रभावित रहेगी।
बता दें कि पटनामुरादपुर बिजली घर फीडर-नंबर एक के तहत आने वाले मौहल्ला कासिमपुरा के एक ट्रांसफार्मर को शिफ्ट किया जा रहा है। यह ट्रांसफार्मर एक दुकान के आगे रखा हुआ था जिससे ग्राहकों की जान को खतरा था। अब इसे यहां से शिफ्ट किया जा रहा है जिसके चलते गुरुवार की सुबह 11 बजे से इलाके के कुछ घरों की विद्युत आपूर्त शाम करीब छह बजे तक प्रभावित रही। वहीं इस ट्रांसफार्मर से जुड़े घरों की आपूर्ति शुक्रवार की सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक भी प्रभावित रहेगी।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249

























