
महिला की मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में ईंट-भट्टे पर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर ईंट-भट्टा संचालक समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भट्ठा संचालक पति व देवर समेत चार पर रिपोर्ट लिखी है।
क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि महेंद्र की बेटी स्वाति की शादी करीब 6 वर्ष पहले अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गंगेश्वरी निवासी विकास से हुई थी। शनिवार की सुबह स्वाति का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि पति, सास शीला और देवर गुरमीत दहेज की मांग को लेकर स्वाति का उत्पीड़न करते थे। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447



















