
छह माह की गर्भवती के पेट में मारी लात, मेरठ में भर्ती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव बदरखा की रहने वाली गर्भवती महिला के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
बदरखा के रहने वाले अली वारिस ने बताया कि उसकी बहन दानिशता के साथ 31 जुलाई की शाम राजपुर गांव के जेठ भोलू, जेठानी फरजाना, जेठ बाबर और जेठानी नगमा ने लात-घूंसों से मारपीट की। उसके पेट में लात मार दी। छह माह की गर्भवती दानिश्ता की हालत गंभीर है जिसका उपचार मेरठ में चल रहा है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*




















