
पिलखुवा: दुकान में घुसकर कपड़ा व्यापारी पर हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने कपड़ा व्यापारी पर दुकान में घुसकर मारपीट करने के मामले men मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कपड़ा व्यापारी की दुकान में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जाटान मढेया निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 जुलाई को वह आर्यनगर स्थिति अपने कपड़े की दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि तभी आर्य नगर का रहने वाला मोंटी उर्फ कुनाल पुत्र प्रदीप दुकान में घुस गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने डंडे से हमला कर दिया जिससे उन्हें चोट आई है। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559





















