
तंत्र क्रिया करने वाले युवक पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव की महिला ने गांव के एक युवक पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी है।
महिला ने बहादुरगढ़ पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की तबीयत खराब थी। बेटी को दवाई दिलाने के लिए चिकित्सक के पास जा रही थी कि गांव का रहने वाला युवक वहां पहुंचा जो तंत्र क्रिया करता है। उसने रास्ते में दुकान पर रोक लिया और लड़की पर प्रेत साया होने की बात कहते हुए उसे कमरे में खींचने लगा। जब उसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला पर हमला करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए हाथ पर कई जगह काट लिया। भीड़ को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979





















