
पुलिस अधीक्षक ने सावन मास के पहले सोमवार को बृजघाट गंगा तट का निरीक्षण किया
हापुड सीमन (ehapurnews.com):गंगाजल लेने हेतु कांवड़ियों का जनपद हापुड के बृजघाट गंगा तट पर पहुंचना शुरू हो गया है और वे गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर लौट रहे है।सावन मास का प्रथम सोमवार होने के कारण बडी तादाद मे श्रध्दालु गंगा स्नान हेतु बृजघाट पहुंचे।
कांवड़ यात्रा-2026 व श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह व गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट ने बृजघाट गंगातट पर घाटो का निरीक्षण किया और जगह-जगह गंगा में गंगाजल स्तर देखा।उन्होने थाना गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पर यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा बैरिकेडिंग एवं घाटों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















