
मंगलवार से 7 अगस्त तक बारिश की संभावना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में उमस व गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं इस हफ्ते फिर से मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है जिससे मंगलवार से सात अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश के कारण तापमान में गिरावट की भी उम्मीद है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम वैज्ञानिकों ने इस हफ्ते मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही फसलों को भी बारिश का लाभ मिलेगा। मंगलवार से अगले 4 दिनों तक यानी 7 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
हापुड़ के कमर्शियल प्रोजेक्ट “, THE HIVE” में 16 लाख से करें निवेश: 9760254555, लोन की सुविधा उपलब्ध





















