
गढ़: ढाबे के किराए का 16.99 लाख रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर ढाबे के किराए का रुपया नहीं देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि जब ढाबे के रुपए मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी 30 जून को ढाबा बंद कर चले गए जिन पर 16.99 लाख रुपए हड़पने का आरोप है।
गांव अठसैनी के रहने वाले मुफीद अली ने तहरीर देकर बताया कि खसरा संख्या 1182 है। यह स्वजन का संयुक्त खेत है। इस स्थान पर ढाबा बनाया हुआ है। मई 2024 तक शक्ति सिंह और उसके साझेदारों द्वारा किराया सही तरीके से दिया गया। उसके बाद से किराया नहीं दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854





















