
प्राथमिक विद्यालय अच्छेजा में मिड-डे मील बोर्ड न मिलने पर डीएम ने लगाई फटकार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना, प्राथमिक विद्यालय अच्छेजा का औचक निरीक्षण करने पहुंची जहां उन्होंने मिड-डे मील बोर्ड ना मिलने पर प्रधानाध्यापक को फटकारा। साथ ही स्कूल का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीणा ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय अच्छेजा का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने विद्यालय पहुंचते ही शिक्षण व्यवस्था से लेकर छात्र छात्रों की उपस्थिति, साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जांच की। जिलाधिकारी ने सबसे पहले विद्यालय में छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली। साथ ही कक्षा में पहुंचकर छात्रों से भी सीधे संवाद किया। डीएम ने शिक्षकों को जरूरी निर्देश दिए।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG




















