
भारतीय किसान यूनियन टिकैत का संगठन विस्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा किसान समीक्षा बैठक एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान एवं एनसीआर अध्यक्ष (युवा) एकलव्य सिंह सहारा भी उपस्थित हुए।
एकलव्य सिंह सहारा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “आप सच्चाई की लड़ाई लड़िए, संघर्ष कितना भी लंबा चले, लेकिन यह याद रखिए कि जीत आपकी ही होगी।”
उन्होंने आलू किसानों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हापुड़ का गन्ना किसान भुगतान की समस्या से परेशान है, जबकि आलू किसान उचित दाम नहीं मिलने के कारण दुखी है। उन्होंने कहा कि उत्कल जैसी कंपनियां किसानों के साथ एग्रीमेंट करके धोखाधड़ी करती हैं, जिससे किसान आर्थिक रूप से प्रभावित होते हैं।
उन्होंने गढ़ खादर क्षेत्र की समस्या को भी प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि हर वर्ष गांवों में पानी भर जाता है, लेकिन अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं। इन सभी किसान समस्याओं को लेकर अब एक बड़ा घेराव किया जाएगा, जिसके लिए सभी किसान साथी तैयारी शुरू करें।
पंचायत की अध्यक्षता चत्रपाल सिंह उर्फ गुड्डू ने की। मंच का संचालन शेखर चौधरी एवं शाहरुख प्रधान ने किया। इस दौरान बाबा कमल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर, ठाकुर भवेंद्र सिसोदिया, राजकुमार त्यागी, ममता शर्मा, धर्मेंद्र चठ्ठा, जितेंद्र चौधरी, सर्वजीत सिंह, प्रशांत चौधरी, नीतीश चौधरी, विनय बाना, नीरज अग्रवाल, अनीश सभासद, अफरोज सभासद, रविन्द्र चौधरी एवं संदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के साथी उपस्थित रहे।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343



















