
बिना लाइसेंस बन रही थी मिलावटी क्रीम, इससे पहले भी तुषार डेयरी पर पड़ा था छापा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को बाबूगढ़ के गांव वनखंडा निवासी तुषार शर्मा की डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने 955 किलोग्राम मिलावटी क्रीम को मौके पर नष्ट कराया गया जिसकी कीमत करीब 1 लाख 43 हजार रुपए बताई गई है। वहीं बताया जा रहा है कि इसी वर्ष 27 जून को भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गांव वनखंडा निवासी तुषार शर्मा की डेयरी पर छापा मार करवाई कर 150 किलोग्राम मिलावटी क्रीम पकड़कर उसे गड्ढा कराकर नष्ट कराया था। टीम ने क्रीम, दही और एक रिफाइंड का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। यह नमूना जांच में फेल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि तुषार शर्मा द्वारा पिछले लंबे समय से मिलावटी क्रीम बनाने का धंधा किया जा रहा था जिसके सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा था। बिना खाद्य लाइसेंस के कारोबार का संचालन किया जा रहा था। शिकायत के बाद टीम को सूचना मिली जिसके बाद टीम ने पूरी रात रेकी की और उसके पश्चात सोमवार को छापा मारकर टीम ने कई ड्रमों में तैयार और कार में पैक रखी गई 1.43 लाख रुपए की करीब 955 किलो क्रीम को सोमवार को नष्ट कराया। नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। बताz दे कि वनखंडा निवासी तुषार शर्मा की डेयरी पर इसी वर्ष 27 जून को भी छापा मारा था। उस समय डेढ़ सौ किलोग्राम मिलावटी क्रीम पकड़कर उसे गड्ढा कराकर नष्ट कराया गया था। टीम ने क्रीम दही और एक रिफाइंड का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा था जिसके नमूने फेल हो गए।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















