
👁 6 views Views
बाबूगढ़: सड़क हादसे में बुलंदशहर निवासी कपड़े का व्यापारी घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र की गंग नहर छपकोली झाल पर शनिवार को सड़क हादसे के दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी पहचान बुलंदशहर जनपद के गुलावठी क्षेत्र के अकबरपुर झोजा निवासी मुंशाद पुत्र मतलूब के रूप में हुई है। मुंशाद कपड़ों का व्यापार करता है जो शनिवार को अपने गांव से छावनी में सैंपल दिखाने जा रहा था कि सड़क हादसे के दौरान वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















