
जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक अपराह्न् 1:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, हापुड़ में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सुश्री श्रुति शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी; श्री संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी; श्री गौतम सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी; श्री अनवर शेख, जिला विकास अधिकारी; श्री विरेन्द्र कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी; श्री शिव बिहारी शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी; श्री विपुल कुमार, प्रतिनिधि, क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हापुड़; पर्यावरणविद् श्री भारत भूषण, लोक भारती; तथा जनपद के समस्त संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला वृक्षारोपण समिति- जिले हापुड़ में वृक्षारोपण वर्ष 2026-27 के दौरान किये गए वृक्षारोपण के संदर्भ में समिति अध्यक्ष द्वारा जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी विभाग मृत पौधों के स्थान पर नए पौधे लगा कर जीवितता शत प्रतिशत करना सुनिश्चित करें तथा पौधों की जियोटैगिंग का कार्य दो दिन में पूर्ण कराए।
जिला पर्यावरण समिति-
जनपद में प्लास्टिक वेस्ट का प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप किया जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्लास्टिक वेस्ट के उन्मूलन के लिए प्लास्टिक एक्शन प्लान 2026 तैयार कर कार्य करने को निर्देशित किया गया।
जिला गंगा समिति- समिति अध्यक्ष द्वारा जिला गंगा समिति हापुड़ के अंतर्गत जिले में स्थापित सभी एसटीपी को सुचारू रुप से संचालित करने हेतु टीम गठित कर निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गाजियाबाद/हापुड़ को भी जनपद स्थित सभी इंडस्ट्रीज के ईटीपी के संचालन का औचक निरक्षण कर सूचना शीघ्र प्रेषित करने को निर्देशित किया गया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















