हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभाओं धौलाना, हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर से भाजपा के टिकट के दर्जनों दावेदारों को निराशा हाथ लगी हैं और उन्होने लखनऊ से वापिस हापुड़ लौटना शुरु कर दिया। गुरुवार की सुबह कई दावेदार हापुड़ स्टेशन पर ट्रेन से उतरे। निजी वाहनों से लखनऊ जाने वाले गुरुवार की शाम तक वापिस आ जाएंगे।
भाजपा से टिकट के ये वह दावेदार हैं, जो सोशल मीडिया पर अपने पक्ष में कैम्पन चलाए हुए थे। भाजपा के प्रदेश अध्ययक्ष स्वतंत्रदेव सिंह गांव नूरपुर व गढ़मुक्तेश्वर आगमन पर इशारा भी दे गए थे कि वे संगठन में रह कर ही कार्य करे। सूत्र बताते हैं हर विधानसभा क्षेत्र 2-3 सम्भावित उम्मीदवारों की सूची प्रदेश हाई कमान ने केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी हैं जिस पर गहन मंथन चल रहा हैं। उम्मीद जताई जा रही हैं कि 15 जनवरी तक भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
हापुड़ में फ्री गंज रोड पर खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249

























