
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फेस वन में मंगलवार को एक केमिकल बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दो फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से दोनों फैक्ट्रियों को भी नुकसान पहुंचा है। एक मुर्गी दाना व एक अन्य फैक्ट्री में भी आग लगी है। दमकल कर्मी मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। वही आग से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा है। आग से निकलने वाला काला धुआं दूर से देखा जा सकता है।
मंगलवार को फेस एक में स्थित केमिकल बनाने की फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लगी। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पास स्थित मुर्गी दाना बनाने की फैक्ट्री व अन्य फैक्ट्री ने भी आग पकड़ ली। आग से लाखों का नुकसान हो गया। क्षेत्र की हवा भी ज़हरीली हो गई। दमकल कर्मी, ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने में जुटे हैं।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















