
हापुड़ में किसान के घर से बदमाश 15 लाख रुपए के जेवरात ले उड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर के गांव मोरपुर में सोमवार की रात को बदमाश एक किसान के घर से 15 लाख रुपए मूल्य के जेवर तथा हजारों रुपए की नकदी ले उड़े। किसान को चोरी की वारदात का मंगलवार की तड़के पता चला जब वह सो कर उठे। सूचना पर थाना हाफिजपुर पुलिस व फारेंसिक टीम ने पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मोरपुर में किसान कृष्णपाल सिंह परिवार के साथ रहते है। सोमवार की रात को किसी वक्त बदमाश छत के रास्ते किसान के घर में आ धमके। बदमाशों ने सैफ आदि का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवरात व करीब 22 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। मंगलवार की भोर में जब किसान सो कर उठा तब उसे चोरी का पता चला। चोरी की खबर मिलते ही परिवार मे आक्रोश फैल गया और किसान ने तुरंत थाना हाफिजपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इससे पहले भी गांव में तीन से चार घरों में चोरी हो चुकी है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*

















