
10 दिन के प्रशिक्षण के उपरांत आय में वृद्धि करने में मिली सहायता
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):विश्व कर्मा सम्मान योजना से लाभान्वित होने की कहानी श्रमिक की जुवानी मैं तपनदीप पुत्र श्री शीशपाल ग्राम सौलाना विकास खण्ड धौलाना जनपद हापुड़ का निवासी हूँ। मैं एक गरीब जाली गेट का कारीगर हूँ और जाली गेट की दुकान पर कारीगरी करता हूँ जिससे मेरा जीवन यापन चल रहा था। एक बार जब ग्राम डहाना मैं जन चौपाल हुई और वहाँ मुझे उद्योग विभाग के अधिकारियों द्वारा विश्व कर्मा श्रम सम्मान योजना की जानकारी मिली तब मैने इस योजना मैं जन सेवा केन्द्र द्वारा अपना फार्म भरा। उसके बाद मुझे कार्यालय बुलाया गया मुझसे पूछताछ की गयी और मेरा फार्म जमा कर लिया गया उसके बाद मुझे 10 दिन के प्रशिक्षण के लिये बुलाया गया, वहाँ मुझे अपने काम से सम्बन्धित और भी जानकारी मिली कि मैं अपने काम को कैसे आगे बढ़ा सकता हूँ। प्रशिक्षण के कुछ दिन बाद मेरे खाते मैं पैसे भी आये और मुझे मेरे कामसे जुड़ा सामान भी दिया गया। और अब मैं दुकान के अलावा कोई साईड पर काम करने के लिये बुलाता है, तो मुझे जो सामान विश्व कर्मा योजना से मिला है उसको लेकर जाता हूँ और काम करता हूँ, जिससे मुझे दुकान के अलावा भी पैसे की कमाई हो जाती है। और मेरे परिवार का गुजारा अच्छे से चल रहा है। मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का दिल से धन्यवाद देता हूँ जिन्होने विश्वकर्मा योजना प्रदेश में चलाकर गरीब कारीगरों का जो भला किया हैं। उसके लिये दिल से धन्यवाद और उद्योग विभाग के अधिकारी को भी दिल से धन्यवाद देता हूँ जिन्होने मुझे और अन्य लोगों को इस योजना की जानकारी दी जिनका मैं सदैव रहूंगा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


















