पीसीएस परीक्षा-2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु 9 सैक्टर मैजिस्ट्रेट की तैनाती










हापुड़,सूवि (ehapurnews.com): जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा-2024 की तैयारियों के सम्बन्ध में सेक्टर,स्टैटिक व जोनल मैजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापको के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।आयोग द्वारा प्रतिबन्धित सामग्री कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर लेकर न जाने पाये। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जायेंगी। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के निर्देश दियें। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 विनीता ने बताया कि लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस परीक्षा-2024 दिनांक 22 दिसम्बर 2024 को जनपद के 09 परीक्षा केन्द्रों यथा- चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज तगासराय हापुड़, श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज पिलखुवा , श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज हापुड़ , श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज हापुड, दीवान इंटर कॉलेज हापुड़ , एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़, सर्वोदय इंटर कॉलेज पिलखुवा, एस एस वी डिग्री कॉलेज हापुड़ एवं एकेपी इंटर कॉलेज हापुड़ में आयोजित की जा रहीं है। परीक्षा दो पालियों प्रथम पाली-प्रातः 09ः30 से 11ः30 एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 02ः30 बजे से सायं 04ः30 बजे तक आयोजित की जायेंगी। जनपद में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा की दोनो पालियो मे कुल 7972 अभ्यर्थी सम्मिलित होगे । परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए 09 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 09 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 02 जोनल मजिस्ट्रेट, 09-केन्द्र व्यवस्थापक, 18 सह केन्द्र व्यवस्थापक, 18 परीक्षा सहायक तथा 400 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किये गये हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार,विनीत भटनागर अपर पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीमती पारुल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

हापुड़ की दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान के पास खुला डॉक्टर लाल पैथ लैब्स: 9458757038









  • Related Posts

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौडा निवासी संजय गढ़-स्याना रोड़ से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे बेहोश होकर गिरने की सूचना/इवेन्ट…

    Read more

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण किया गया है जिन्हें अधीक्षण अभियंता (संबद्ध) कार्यालय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला
    error: Content is protected !!