नीट परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नीट यूजी परीक्षा में हुई धांधली का विरोध अभी भी जारी है। हापुड़ में पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचे बहुजन मुक्ति मोर्चा ने नीट परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ प्रदर्शन किया और धांधली करने वालों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन एसडीएम सदर हापुड़ शुभम श्रीवास्तव को दिया।
आपको बता दें कि नीट परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ लोगों में गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है। ऐसे में शुक्रवार को बहुजन मुक्ति मोर्चा के बैनर तले लोगों ने पुरानी कलेक्ट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम शुभम श्रीवास्तव को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन दिया जिन्होंने कहा कि धांधली करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























