हापुड के रेवती कुंज में टूटी पुलिया लोगों के लिए आफत बनी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के रेवती कुंज कालोनी में एक टूटी व खुली पुलिया लोगो के लिए आफत बनी है जिस कारण कॉलोनी के लोगो का निकलना भी दूभर हो गया है और उसमें गिर कर चोटिल हो रहे है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने पुलिया खुली होने पर अपना रोष व्यक्त किया हैं और जल्द से जल्द खुली पड़ी पुलियो पर पत्थर लगवाने की मांग की हैं। अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि दिन भर लोगो का इस रास्ते से आवागमन होता हैं। कॉलोनी के लोग इसी रास्ते से अपनी गाड़ियों का आवागमन करते हैं। उन्होंने कहा हैं कि पुलिया खुली होने के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। नगरपालिका परिषद इसके प्रति भी अपनी कोई जिम्मेदारी तय नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने मांग की हैं कि जल्द से जल्द नगरपालिका खुली पड़ी पुलियों पर पत्थर लगवाने का काम करे और लोगो को राहत दिलाई जाए।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700























