किसानों ने भुगतान कराने की मांग की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा पर शुक्रवार को गन्ना किसान एकत्र हुए जिन्होंने कहा कि मिल द्वारा लिए गए ऋण को बैंक वसूलने की तैयारी कर रहा है लेकिन शुगर मिल द्वारा अभी तक किसानों का भुगतान नहीं हुआ। किसानों ने कहा कि गन्ने का भुगतान किया जाए जिससे किसान आर्थिक रूप से चल रही तंगी से बाहर निकले।
दरअसल सिंभावली शुगर मिल ने एसबीआई से लोन लिया था जिसकी वसूली की तैयारी बैंक कर रहा है। बैंक का शुगर मिल से कहना है कि वह पहले बैंक का रुपया अदा करें लेकिन गन्ना किसानों का कहना है कि शुगर मिल पहले किसानों का भुगतान करें। किसानों का भुगतान न होने पर वह आर्थिक रूप से काफी कमजोर होते जा रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और कहा कि संभावली शुगर मिल और बृजनाथपुर शुगर मिल ने गन्ने का पूर्ण भुगतान नहीं किया है। शीघ्र से शीघ्र भुगतान किया जाए।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























