
किठौर नहर से सादुल्ला मार्ग का नामकरण शहीद के नाम पर करने की मांग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):यूपी सिख मिशन हापुड के प्रभारी सरदार बृजपाल सिंह ने प्रदेश के मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र सिंह तोमर को उत्तर प्रदेश सरकार मे मंत्री सैनिक कल्याण स्वतंत्र प्रभार बनने पर पहली बार उनके आवास पर मिलकर उनको सचखंड श्री हरमंदर साहिब श्री दरबार साहब श्री अमृतसर साहिब स्वर्ण मंदिर का मॉडल और शाल भेंट कर बधाई और शुभकामनाए दी और इसके साथ ही जिला पंचायत मेरठ की बोर्ड बैठक मे 2024-25 के बजट मे पास हुए शहीद राजपाल सिंह छौकर 15 पंजाब पृथम पटियाला पंजाब रेजिमेंट के पैतृक गांव सादुल्लापुर बाँगर को जाने वाली सडक( किठौर नहर से सादुल्लापुर बाँगर तक) मार्ग का नामकरण शहीद के नाम पर नामकरण करवाने वाली प्रक्रिया को पूर्ण करवाने और ग्राम सादुल्लापुर बाँगर मे शहीद के नाम पर एक खेल मैदान स्टेडियम बनाने के लिए मांगपत्र दिया।जिस पर मंत्री ने शीघ्र ही नामकरण की प्रक्रिया को पूरा करवाने का और स्टेडियम बनवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी डॉक्टर राजेन्द्र सिंह औलख सिम्भावली, सेवानिवृत्त प्रो. हरी सिंह जी, भूतपूर्व सैनिक संदीप सिंह भडाना आदि हाजिर रहै।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























