
हापुड़: रेलवे रोड पर निराश्रित पशुओं का जमावड़ा, आए दिन लग रहा जाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर निराश्रित पशुओं की भारी संख्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह पशुओं के झुंड खड़े रहने से जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं, सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों पर हादसे का खतरा भी बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पशु अचानक सड़क पर दौड़ने लगते हैं और कई बार लोगों पर हमला भी कर देते हैं। ऐसे में राहगीरों को जान जोखिम में डालकर सड़क से गुजरना पड़ता है। अब सवाल यह है कि आखिर नगर पालिका प्रशासन इन निराश्रित पशुओं को सड़कों से हटाने के लिए कब ठोस कदम उठाएगा?
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


























