
हाईवे पर 180 किमो की स्पीड से कार दौड़ाता दिखा पुलिसकर्मी, डैशबोर्ड पर रखी पुलिस कैप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक पुलिसकर्मी का तेज रफ्तार कार चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कार की स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे दिखाई दे रही है। कार के डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रखी हुई है और पुलिसकर्मी तेज रफ्तार में हाईवे पर गाड़ी दौड़ाता नजर आ रहा है।
दावा किया जा रहा है कि वीडियो गंगा एक्सप्रेसवे का है और कार चला रहा पुलिसकर्मी अंकित यादव है, जो हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर सर्किल में तैनात बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर भी लगाया था।
वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एक तरफ हापुड़ पुलिस लगातार लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने की अपील करती है, वहीं दूसरी तरफ पुलिसकर्मी का इस तरह तेज रफ्तार में कार दौड़ाने का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के मामले में पुलिस विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























