
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), default quality
भैंस चोरी करने पर करीब दो साल जेल मे रहा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा भैस चोरी के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त रियाज द्वारा भैस चोरी करने के मामले मे अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 311/2024 धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस थाना बाबूगढ पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बितायी गयी अवधि ( 01 वर्ष 11 माह 10 दिन) व 1,500/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी रियाज पुत्र सरताज निवासी मौ0 मिश्रीखेडा शाहजहांपुर थाना किठौर जनपद मेरठ है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


























