
👁 16 views Views
गृह क्लेश में युवक ने घर में लगाई आग, ग्रामीणों व पुलिस ने पाया आग पर काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव देहरा में गृह क्लेश के चलते एक युवक द्वारा बुधवार की रात घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। युवक की इस हरकत से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
घर में आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने से हुए नुकसान और घटना के अन्य पहलुओं की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























