
सिंभावली व बाबूगढ़ में की सीलिंग की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ और सिंभावली क्षेत्र में तीन प्रकरणों में अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की। HPDA की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। एचपीडीए ने सिंभावली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर ग्राम सिखेड़ा में दिलीप अग्रवाल पुत्र भीमराज अग्रवाल द्वारा 523 वर्ग मीटर में किए गए अवैध निर्माण, सिंभावली के ग्राम खुड़लिया में बक्सर फ्लाईओवर के पास धीरज शर्मा पुत्र राम प्रकाश शर्मा द्वारा 800 वर्ग मीटर में किए गए निर्माण को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि निर्माण की प्रकृति पिकनिक स्पॉट थी जिसे प्राधिकरण ने सील कर दिया। इसी के साथ बाबूगढ़ के ग्राम चक्रचैनपुर में खसरा संख्या 407 में रणवीर सिंह पुत्र करण सिंह द्वारा 25 वर्गमीटर में बनाए जा रहे कैमरे को भी सील कर दिया। एचपीडीए ने तीन प्रकरणों में सीलिंग की कार्रवाई की है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























