
वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाने पर मिली सजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा वाहन पर छल व धोखाधडी से फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर परिवहन करने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त सोनी द्वारा वाहन पर छल व धोखाधडी से फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर परिवहन करने के मामले में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 232/2015 धारा 420 भादवि थाना सिम्भावली पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बितायी गयी अवधि ( 02 माह व 14 दिवस) व 3,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी सनी पुत्र डोगरसिंह निवासी वाजिदके कला थाना थुल्लीवाल जनपद बरनाला (पंजाब) है।
वाहन का बीमा कराने पर पाएं 5% कैशबैक: 9720669699 || #Insurance #Car #Bike #Bus #Truck


























