
चोरी की बाइक रखने पर न्यायालय ने किया दंडित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिल बरामद होने के मामले में दो अभियुक्तो को प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त अमन उर्फ राहुल व निखिल से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद होने के मामले में अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 160/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना पिलखुवा पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बितायी गयी अवधि ( 01 वर्ष 07 माह) व 15,00/- 15,00/- रुपये (कुल 3,000/-रुपये) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी1. अमन उर्फ राहुल पुत्र उपेन्द्र निवासी गांधी बिहार थाना पिलखुवा जनपद हापुड।2. निखिल पुत्र उपेन्द्र निवासी गांधी बिहार थाना पिलखुवा जनपद हापुड है।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492


























