
हापुड, सीमन (EHapurNews.com): जनपद हापुड के थाना बाबूगढ के अन्तर्गत 31 मई की रात को दिल्ली के कपड़ा व्यापारी के साथ हुई 16 हजार 92 हजार रुपये लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में सफल अनावरण कर ड्राइवर व दो बदमाशों को धर दबोचा।पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटे गये 16 लाख 50 हजार रूपए नकद,पिस्टल, तमंचा,खोखा व जिंदा कारतूस तथा लूट में प्रयुक्त लग्जरी गाड़ी बरामद की है।पुलिस क्षेत्राधिकारी वरूण मिश्रा ने बताया कि दिल्ली के कपड़ा व्यापारी रतन लाल जैन निवासी राजगढ कालोनी गांधी नगर शाहदरा दिल्ली के कार ड्राइवर लक्ष्य रावत निवासी गांधी नगर दिल्ली को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई तो उसने लूट कराने में अपना हाथ स्वीकार किया और साथियों के नाम निहाल निवासी गीता कालोनी दिल्ली व रिजवान उर्फ मुन्नू निवासी कृष्णा नगर शाहदरा दिल्ली बताए।हापुड जनपदीय स्वाट टीम व थाना बाबूगढ़ पुलिस सोमवार की रात अलीपुर अंडर पास के पास लुटेरों की खोज में लगी थी कि पुलिस पर दो बदमाश फायर करते हुए भागने लगे पुलिस ने जबाबी कार्यवाही करते हुए फायर किया और इस मुठभेड़ के दौरान रिजवान घायल हो गया।पुलिस ने घायल व उसके साथी निहाल को गिरफ्तार कर लिया।जिनके कब्जे से लूटे गये 16 लाख 50 हजार रूपए रुपये नकद,अवैध हथियार जिन्दा व खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार 31 मई-2026 की रात्रि में घटित कपड़ा व्यापारी से लूट की घटना में शामिल कपड़ा व्यापारी के ड्राइवर लक्ष्य रावत से पूछताछ करने पर उनसे अपने दो अन्य साथी मन्नू उर्फ रिजवान व निहाल अहमद के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से लूट की घटना कराना स्वीकार किया था।ड्राइवर की निशानदेही पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के प्रयास किया जा रहा था तभी अलीपुर अण्डरपास के पास उक्त अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया, आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक घायल सहित दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।























