
जनपद हापुड़ के मेधावी छात्र-छात्राओं को 21000 रुपए की धनराशि के डेमो चेक, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को एक जून-2026 की प्रातः 11:00 बजे मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार के कर कमलों से लखनऊ में लोक भवन में प्रारम्भ हुआ। जिसका सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार हापुड़ में देखा व सुना गया। तदोपरांत 12:00 बजे जनपद स्तर पर कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधि विधायक हापुड सदर विजयपाल आढती, जिला अध्यक्ष श्रीमती कविता माधरे, जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ श्वेता पूठिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस दौरान हाई स्कूल के 10 एवं इंटरमीडिएट के 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को 21000 रुपए की धनराशि के डेमो चेक, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक हापुड़ ने अवगत कराया कि समस्त मेधावी छात्रों की सम्मानित धनराशि को सम्बन्धित के खाते में डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तान्तरित कर दिया गया है। सम्मान प्राप्त होने पर छात्र-छात्राएं अत्यधिक प्रसन्न हुए तथा आगे भी इसी प्रकार की उपलब्धियां हासिल करने के लिए निरंतर बढ़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ श्वेता पूठिया ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य / प्रधानाचार्या (श्रीमती शैलजा कुमारी, प्रधानाचार्या, राजकीय हाईस्कूल हिम्मतुपर, विजय गर्ग, प्रधानाचार्य, एस०एस०वी० इण्टर कॉलेज एवं सुनील सिरोही, प्रधानाचार्य बिजेन्द्र आदर्श इ०का० चमरी), शिक्षक / शिक्षकाएं (श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती अमीता त्रिपाठी, श्रीमती प्रियंका, श्रीमती पायल चन्द्रा एवं श्री अमित शर्मा), अभिभावक एवं पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























