
दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल ने सिपाही पति पर लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली पुलिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश, अप्रकृतिक यौन शोषण करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ देहात क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2022 में जींद जिले के बरसोला गांव के अनूप से हुई थी। दोनों ही दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। विवाहिता का आरोप है कि शादी में करीब 40 लाख रुपए खर्च किए थे। उसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में नकदी और फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट करते। आरोप है कि मई 2026 में गर्भवती होने के दौरान पति ने उसके पेट में लात मार दी और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाएं जिससे गर्भपात हो गया। अक्षरधाम के पास कार का जानबूझकर एक्सीडेंट कराया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















