
लव मैरिज करने वाली दंपति ने जताया जान का खतरा, पांच पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा में प्रेम विवाह करने वाले दंपति ने गांव के पांच लोगों से अपनी जान का खतरा बताया है। विवाहिता का आरोप है कि गांव आने पर आरोपी उनके साथ मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा निवासी सपना ने बताया कि उसने गांव के ही रहने वाले सुमित से अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। वह बालिग है और अपने फैसले स्वयं लेने में सक्षम है। महिला के अनुसार उसकी मां ने पहले इस मामले में एक एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है। इसके बावजूद गांव के दयाचंद, धर्मी, नरेंद्र समेत पांच लोग उन्हें गांव में नहीं रहने दे रहे हैं। सपना का आरोप है कि जब भी वह अपने पति सुमित के साथ गांव आती है तो आरोपियों के साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाती। मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















