
👁 8 views Views
गढ़: नाले में पलटी पिकअप
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में एक पिकअप अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। पिकअप में कई लोग सवार थे जो हरिद्वार से काँवड़ियों को छोड़कर लौट रहे थे। सभी ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को बाहर निकलवाया।
मंगलवार की सुबह हरिद्वार से कांवड़ियों को छोड़कर लौट रही पिकअप गढ़ कोतवाली में पहुंची जहां वह अनियंत्रित हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि वाहन में कई लोग सवार थे सभी ने कूदकर अपनी जान बचाई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















