हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित बस स्टैंड के पास एक हलवाई की दुकान में काम करने वाले मजदूर की हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई। मजदूर की शिनाख्त विमलेश कुमार निवासी गांव जसराना फिरोजाबाद के रूप में हुई है जिनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात विमलेश काम खत्म कर दुकान में ही सो गया था। अगले दिन सुबह दुकान का मालिक जब दुकान पर पहुंचा तो विमलेश को जगाने का प्रयास किया लेकिन उसकी आंख नहीं खुली जिसके बाद पता चला कि विमलेश की मौत हो चुकी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






















