
जर्जर लोहे के विद्युत पोल से खतरा, बड़े हादसे का इंतजार कर रहा विद्युत विभाग?
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): पिलखुवा। नगर के मोहल्ला सदीकपुरा में जर्जर हो चुका लोहे का विद्युत पोल स्थानीय लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। जमीन से गलकर कमजोर हो चुका यह पोल मकान के सहारे झुक गया है और किसी भी समय गिर सकता है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विद्युत विभाग ने अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार लोहे के पोल का निचला हिस्सा पूरी तरह जंग लगने से गल चुका है। पोल पर विद्युत लाइनों का भार होने के कारण उसके गिरने की आशंका लगातार बनी हुई है। आसपास घनी आबादी होने से दिनभर लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में यदि पोल गिरता है तो बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। लोगों का आरोप है कि विभाग किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























