
स्मार्ट मीटर व हाई टेंशन लाइन से परेशान उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिजली के स्मार्ट मीटर की समस्या से जूझ रहे सैकड़ो बिजली उपभोक्ता ने बुधवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी स्मार्ट मीटर से मुक्ति दिलाने की मांग कर रहे थे।
हापुड़ के राजीव विहार, रफीक नगर, सैनी नगर, मस्जिद पूरा की सैकड़ो महिलाएं व पुरुष स्मार्ट मीटर समस्या लेकर हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को मीटर तेज गति से चलने, बिजली की वास्तविक खपत से ज्यादा की वसूली करने मीटर प्रीपेड होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है।
उनकी प्रमुख मांग है कि स्मार्ट मीटर से पैदा हुई समस्याओं से उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए और मौहल्लों में लगाए गए स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसके अतिरिक्त राजीव विहार, सैनी नगर, त्रिलोक पुरम तथा मस्जिद पूरा में मकान के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन को हटाया जाए।
प्रदर्शन में शामिल पवनजीत सिंह, मुकेश कुमार, रमेश, मनवीर, सुमन, आबिद, कुसुम, राजू सैनी आदि ने मांगो के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और मांग के समर्थन में विज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
M&M ANANTA: 3BHK + 4BHK + LUXURIOUS HOMES AT ANAND VIHAR, HAPUR: 9068082168, 9068082169

























