
लायंस क्लब हापुड़ गौरव द्वारा अर्थ डे पर जागरूकता संदेशः प्लास्टिक छोड़ो, पर्यावरण जोड़ो
हापुड़। अर्थ डे के अवसर पर लायंस क्लब हापुड़ गौरव की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जागरूकता संदेश साझा किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि “प्लास्टिक छोड़ो – स्टील की बोतल अपनाओ, पेपर बैग का उपयोग बढ़ाओ।”
क्लब के सदस्यों ने बताया कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह मानव स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।
इस अवसर पर यह भी कहा गया कि “आज का छोटा प्रयास, कल की सुरक्षित धरती की नींव है।”
लायंस क्लब हापुड़ गौरव ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे मिलकर स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने में सहयोग करें।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























