हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत जोड़ों यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की पदयात्रा में हिस्सा लेने के लिए हापुड़ से एससी विभाग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश भाटी भी पहुंचे जहां उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा के दौरान मुलाकात की।
इस दौरान नरेश भाटी ने दलित समाज के मुद्दों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगे रखा। पद यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर नरेश भाटी ने कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा को 115 दिन से ज्यादा हो चुके हैं जिसमें वह अभी तक 3,100 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी की पदयात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा हैं कि राहुल गांधी की ये पदयात्रा देश की सबसे ऐतिहासिक पदयात्रा सिद्ध होने जा रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस सभी धर्म और समाज को समान रूप से साथ लेकर चल रही है।
नरेश भाटी ने राहुल गांधी से किसानों, गरीब, मजदूर, शोषित व वंचित लोगों के लिए भी खुलकर वार्ता की। इसके साथ ही उन्होंने निजी संस्थानों में आरक्षण लागू करवाने की मुहिम भी उठाई। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आई हैं तब से बीजेपी आरक्षण खत्म करने पर आमादा हैं जिस कारण हमारे दलित समाज का युवा और युवतियां रोजगार की तलाश में दर दर भटकने पर मजबूर हैं।
राहुल गांधी ने विश्व दिलाया हैं कि कांग्रेस सर्व समाज की आवाज एकजुटता और पूरी ताकत के साथ हमेशा उठाती रहेगी और बाबा भीम राव अंबेडकर के बनाए संविधान पर कभी आंच नहीं आने देगी। नरेश भाटी ने बताया हैं कि उन्होंने गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से लेकर बड़ौत, बागपत और शामली तक तीनों जनपदों में करीब 105 किलोमीटर की पदयात्रा की हैं। इस दौरान साथ में मिथुन त्यागी, निखल वत्स, दीपक मोघे, राजेंद्र सिंह, मनोज कौशिक, पोहित सिंह, पोहित सिंह, विनोद जाटव आदि कांग्रेस जन मौजूद रहें।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























