Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 10 गांव में 50 करोड़ की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जाएगा जिससे लोगों तक 24 घंटे स्वच्छ पानी पहुंच सके। गांव सबली, लालपुर, सिकंदरपुर काकोड़ी, मोहम्मदपुर मुरादपुर, मुरादपुर पावटी, बरहमपुर बड़ली, जसरूपनगर, सदरपुर, भोवापुर तथा भमैड़ा में ओवरहेड टैंक के निर्माण की योजना है। जल जीवन मिशन तथा जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत पाइप पेयजल योजना के लिए कार्य चल रहा है। ऐसे में जनपद में 300 करोड़ रुपए की लागत से वर्ष 2024 तक कार्य पूरा होना है जिसके लिए 80 गांव का चयन हुआ है। अब 10 गांव में ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए शासन से 50 करोड़ रुपए का बजट मांगा है।
अब अपके घर, दुकान, गोडाउन व फैक्ट्री में चोरों के घुसने से पहले डिवाइस करेगी फोन: 8650020123

























