👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को खिली धूप से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि सर्द हवाओं के चलते ठंड ने अपने तेवर दिखाए लेकिन कई दिन बाद धूप खिलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। बता दें कि दो दिन पहले जनपद का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री के आसपास पहुंच गया था जिससे लोगों को ठंड से काफी परेशानी हो रही थी। वहीं शनिवार को धूप निकलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत जरूर मिली। बताते चलें कि शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास बना हुआ है जबकि हवा की गति 8 किलोमीटर प्रतिघंटा होने से ठंड को बढ़ावा मिल रहा है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























